महासमुन्द
जिले के 7 गांवों में 100 फीसदी कोरोना टीकाकरण
19-Jun-2021 7:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 जून। महासमुंद जिले के 7 गांव ऐसे हैं, जहां 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। इसमें सरायपाली और बागबाहरा ब्लॉक के गांव शामिल हैं। मालूम हो कि जिले के सरायपाली ब्लॉक का ग्राम अर्जुंदा पहला ऐसा गांव है, जहां 100 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है।
यहां 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसी तरह सरायपाली के ही 3 गांव करलूढुा, तिलाईमाल और दीवानगुड़ी में भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। शुक्रवार को बागबाहरा ब्लॉक के चार गांव भी इसमें शामिल हुए। ब्लॉक के पटपरपाली खुर्द, टोंगोपानी, कुशपाली और डोकरपाली में बीते शनिवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का काम पूरा कर लिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे