महासमुन्द
नाबालिग लापता, अपहरण का मामला दर्ज
19-Jun-2021 7:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 19 जून। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के घर से गायब होने का मामला सामने आया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नातिन 15 जून को खाना खाकर सो गई थी। सुबह 4 बजे जब वह उठी तो उसकी नातिन घर पर नहीं थी। आसपास और रिश्तेदारों के घर में नाबालिग के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन किसी को कुछ भी नहीं पता। नाबालिग के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिलने पर उसकी दादी ने पुलिस को सूचना दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे