महासमुन्द
महतारी दुलार योजना पर सीएम का आभार
18-Jun-2021 8:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 जून। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शाहबाज राजवानी ने राज्य सरकार को महतारी दुलार योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। श्री राजवानी ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण से जिन बच्चों के माता पिता का निधन हुआ, ऐसे बच्चों की शिक्षा की सम्पूर्ण जवाबदारी राज्य सरकार ने लेने की घोषणा की है। निजी स्कूलों में पढऩे वाले ऐसे बच्चों की स्कूल फीस सरकार वाहन करेगी।
इस निर्णय का स्वागत करते है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त कर पत्र के माध्यम से महतारी दुलार योजना के सफल संचालन व जरूरत मंद परिवार के बच्चों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए कारगर रणनीति बनाए जाने की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे