महासमुन्द

एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा, आवेदन 30 तक
16-Jun-2021 6:49 PM
एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा, आवेदन 30 तक

महासमुंद, 16 जून। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हंै। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संस्थाओं में शिक्षण सत्र 2021-22 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन कर प्रवीण्यता के आधार पर 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। चयन परीक्षा गुरूवार 15 जुलाई 2021 को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगी। चयन परीक्षा के लिए निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा महासमुंद, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पिथौरा, सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सभी खण्ड प्रभारी आदिवासी विकास एवं विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में 30 जून तक जमा कर सकते हैं।
 


अन्य पोस्ट