महासमुन्द

रेत खुदाई पर होगी कार्रवाई
16-Jun-2021 5:36 PM
रेत खुदाई पर होगी कार्रवाई

महासमुंद, 16 जून। बारिश का सीजन शुरू होते ही जिले में स्वीकृत रेत घाट अब 15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। नदियों के स्वीकृत घाट से यदि रेत का अवैध उत्खनन हुआ तो उत्खननकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि खनिज विभाग ने जिले के 18 स्थानों पर रेत भंडारण की अनुमति दी थी। जहां रेत का भंडारण पहले ही कर लिया गया है। 

जिला खनिज अधिकारी एचडी भारद्घाज का कहना है कि केंद्रीय पर्यावरण के नियमों के अनुसार 15 जून से 15 अक्टूबर तक रेत घाटों से खनन का कार्य बंद रहेगा। सभी ठेकेदारों को घाट बंद होने की सूचना दे दी गई है। यदि इसके बावजूद घाटों में अवैध उत्खनन हुआ तो संबंधित के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बारिश के पूर्व भंडारण की अनुमति जिले में 18 लोगों को दी गई है।
 


अन्य पोस्ट