महासमुन्द
महासमुंद, 12 जून। पिछले चार पांच दिनों से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और आगामी दिनों में भी लगातार बारिश की संभावना बताई जा रही है। इस तरह महासमुंद में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसके चलते तेज बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी महासमुंद शहर सहित आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई। गुरूवार को जिले में 2.4 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बसना में सर्वाधिक 11 मिमी बारिश हुई है। इसी तरह महासमुंद में 1 मिमी बारिश हुई है। वहीं जिले में 1 जून से अब तक 76.8 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष इतने दिनों में महासमुंद जिले में केवल 27.2 मिमी ही बारिश हुई थी। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून के और आगे बढऩे के लिए अनुकूल स्थिति बनी हुई है। अगले 1.2 दिनों में प्रदेश में मानसून सभी जगह पहुंचने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा और गंगेटिक पश्चिम बंगाल तट के ऊपर स्थित है। इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी तथा एक.दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।