महासमुन्द

काम बंद होने से नाराज 100 से अधिक ग्रामीण जॉब कार्ड वापस करने जनपद पहुंचे
10-Jun-2021 5:21 PM
काम बंद होने से नाराज 100 से अधिक ग्रामीण जॉब कार्ड वापस करने जनपद पहुंचे

महासमुंद, 10 जून। रोजगार गारंटी का काम बंद होने से ग्राम कुकराडीह के ग्रामीण नाराज हो गए हैं। लॉकडाउन में काम बंद होने से नाराज 100 से अधिक ग्रामीण कल अपने जॉब कार्ड को वापस करने जनपद पंचायत महासमुंद पहुंचे थे। जानकारी मिली है कि पिछले तीन महीने से अतिक्रमण की शिकायत के चलते गांव में रोजगार गारंटी का काम बंद है। जिसके कारण ग्रामीणों को रोजी रोटी की समस्या हो रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के सभी लोग कोरोना काल में बेरोजगार हो गए हैं। उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। ग्राम कुकराडीह के ग्रामीण शेरसिंह, राजाराम, राजेन्द्र, हेमंत, नारेन्द्र, दिनेश रितेश, शंकर घ्रुव, नरसिंह साहू, सुकुल साहू, गेंदलाल ने बताया कि गांव में मनरेगा के तहत मुक्तिधाम, गोठान, तालाब निर्माण व खेल मैदान का काम होना है। लेकिन 18 फरवरी से गांव में काम बंद है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा गोठान में अवैध निर्माण कब्जा कर लिया है। सिी वजह से सरपंच को काम कराने में परेशानी हो रही है। जब गांव में काम ही नहीं चल रहा है, तो मनरेगा के तहत दिए गए जॉब कार्ड का कोई मतलब नहीं है। इसलिए सभी ग्रामीण कार्ड को वापस जमा करने के लिए पहुंचे हंै। 
 


अन्य पोस्ट