महासमुन्द
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 जून। बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुवल माध्यम से जिले में कुल 270 करोड़ की लागत से 258 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान टाउन हाल शिलालेखों से भर गया और भूमिपूजन-लोकार्पण के बाद विभागीय अधिकारी अपने-अपने शिलालेख पकडक़र निकलते रहे। बहरहाल पिथौरा ब्लॉक मुख्यालय में 50 बिस्तरों का मातृ-शिशु अस्पताल की शुरुआत हो गई है। यहां माताओं और शिशुओं का इलाज होगा। कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर को देखते हुए अस्पताल शुरू करने से जिले की चिकित्सीय व्यवस्था और दुरुस्त होगी। इसके साथ ही महासमुंद मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी 2.28 करोड़ की लागत से स्थापित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का लोकार्पण किया गया है। अब अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त होगी और ऑक्सीजन के लिए किसी और पर निर्भरता समाप्त होगी।
स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सालभर के दौरान कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में हमारे सामने बहुत सी कठिन चुनौतियां खड़ी की, लेकिन वो भी हमारे विकास के संकल्प को डिगा नहीं सकी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह से नियंत्रण में है। कोरोना संकट काल के दौरान विकास कार्यों की रफ्तार धीमी जरूर हुई थीए लेकिन थमी नहीं थी। अब हालात सामान्य होने लगे हैं और विकास के कार्य तेजी से होंगे। इसके पहले स्वामी आत्मानंद स्कूल महासमुंद के 8 कक्षा के छात्र क्षितिज पांडे ने अंग्रेजी में बातचीत कीए जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की।
सीएम ने महासमुंद जिले में 49 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत के 57 कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें प्रमुख रूप से 8 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से पिथौरा में निर्मित 50 बिस्तरों का मातृ शिशु अस्पताल, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध महासमुंद चिकित्सालय में 2 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से स्थापित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, 69 लाख रुपए ग्राम गढ़सिवनी में निर्मित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 4 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बागबाहरा तथा 4 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से विकासखण्ड मुख्यालय बसना में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु बनाए गए आवास आदि शामिल हंै।
इस अवसर पर सांसद चुन्नी लाल साहू, जिले के चारों विधायक विनोद चंद्राकर, द्वारिकाधीश यादव, देवेन्द्र बहादुर सिंह, किस्मत लाल नंद, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, कांगरेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस आलोक चंद्राकर, पूर्व वदायक मकसूदन चंद्राकर आदि मौजूद थे।