महासमुन्द

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी
07-Jun-2021 5:22 PM
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी

महासमुंद, 7 जून। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थिति एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी हो गई है। अज्ञात चोरों ने 4-5 जून की दरम्यानी रात घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान से गल्ले में रखा सोने का झुमका, दो नग मोबाइल व नगदी 6 हजार रुपए चुरा लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड में धरम गोलछा का इलेक्ट्रॉनिक का दुकान है। वह 4 जून शाम 6 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह दूसरे दिन 10 बजे दुकान खोलने आया तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था।
 


अन्य पोस्ट