महासमुन्द
विकास कार्यों का लोकार्पण
06-Jun-2021 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 जून। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत कोसरंगी में कल शनिवार को 15 लाख की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने 15 लाख की लागत से शासकीय उचित मूल्य दुकान भवन व सिद्धबाबा पहाड़ी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, शीतला माता तालाब में रंगमंच व सौंदर्यीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने पेयजल की समस्या से निपटने के लिए ग्रामीणों की मांग पर बोर खनन की घोषणा की। इस अवसर पर सरपंच उमा सुरेश साहू, यदुनाथ पांडे, सोहन साहू, जीवन यादव, ठाकुर राम साहू, चंदन साहू, मन्नू साहू, डागालाल साहू, राधेश्याम साहू, तोषण कन्नौजे, मानिक साहू मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे