महासमुन्द

रेडक्रॉस के स्वयं सेवक आपदाओं में निरंतर नि:स्वार्थ भावना से सेवाएं दे रहे-कलेक्टर
06-Jun-2021 7:29 PM
रेडक्रॉस के स्वयं सेवक आपदाओं में निरंतर नि:स्वार्थ भावना से सेवाएं दे रहे-कलेक्टर

महासमुंद, 6 जून। अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी एवं कलेक्टर डोमन सिंह ने भारतीय रेडक्रास सोयायटी की कार्यकारिणी एवं वालेंटियर्स की बैठक ली। कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के स्वयं सेवक असहाय एवं पीडि़त मानवता की सहायता के लिए काम करते आ रहे हैं। आज कोविड.19 महामारी में रेड क्रॉस की अहमियत् और भी अधिक प्रासंगिक हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए रेडक्रास के वालेंटियर एवं सदस्यों को आगे आकर प्रयास करना बहुत जरूरी है और वे यह काम बखूबी कर भी रहे हैं। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे तथा नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस समिति पीडि़त मानवता की सेवा में निरंतर प्रयासरत हैं और रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने रेडक्रॉस कार्यकारिणी के सदस्यों से रेडक्रॉस के लिए धन जुटाने की ओर प्रयास करने को कहा। उन्होंने रेडक्रॉस समिति को बीमारी की दशा में जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी रेडक्रॉस सोसायटी में सदस्य बनाने हेतु प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि  रेडक्रॉस के स्वयं सेवक विभिन्न प्रकार के आपदाओं में निरंतर नि:स्वार्थ भावना से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 


अन्य पोस्ट