महासमुन्द

लूट के आरोप में तीन युवकों को जेल
06-Jun-2021 5:27 PM
लूट के आरोप में तीन युवकों को जेल

महासमुंद, 6 जून। कोतवाली पुलिस ने लूटपाट करने के आरोप में तीन युवकों को जेल भेज दिया है। आरोप है कि इन तीनों आरोपियों ने 2 जून की शाम को कौंदकेरा के आसपास लूट की थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों को कल गिरफ्तार किया। ये तीनों सुभाष नगर महासमुंद के रहने वाले हैं। लूट करते समय जो बाइक उन्होंने उपयोग में लाया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है।

थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे ने बताया कि रास्ते में युवक से लूटपाट करने के आरोप में महासमुंद के कमलेश जगत, प्रज्जवल उपाध्याय व प्रिंस दुबे को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पिरदा निवासी दिनेश ध्रुव  2 जून को सुबह अपने बहन के यहां ग्राम बेमचा आया था। शाम 4 बजे वापस अपने घर पिरदा जाने के निकला था। कौंदकेरा के पास पहुंचा था कि उसी समय बाइक में तीन लोग सवार वहां पहुंचे। आरोपी कमलेश जगत ने प्रार्थी से मोबाइल छीना और अपने दोस्त प्रज्जवल व प्रिंस के साथ वहां से फरार हो गए और भागते समय आरोपियों ने एक दूसरे का नाम भी लिया था।
 


अन्य पोस्ट