महासमुन्द

10 दिनों बाद गैर इरादतन हत्या के आरोप में बाप-बेटे गिरफ्तार
06-Jun-2021 4:39 PM
10 दिनों बाद गैर इरादतन हत्या के आरोप में बाप-बेटे गिरफ्तार

शिकार के लिए बिछाए तार की चपेट में एक की हुई थी मौत

महासमुंद, 6 जून। जंगली जानवरों का शिकार करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में भंवरपुर पुलिस ने जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि आरोपियों के द्वारा शिकार के लिए बिछाए तार की चपेट में आने से गांव के ही एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

घटना 24 से 27 मई के बीच की है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने ही जंगली जानवर के शिकार के लिए करंट प्रवाहित वाला फांदा तैयार कर उसे अपने खेत में लगाया था। जिसकी चपेट में ग्रामीण आ गए और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद फंस न जाए, इसलिए दोनों ने शव को अन्यत्र स्थान पर फेंक दिया था। जांच में आरोप सिद्घ पाए जाने पर दोनों के खिलाफ  कार्रवाई की गई है। 

भंवरपुर चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी ने बताया कि 27 मई को गांव के वीणाधर सिदार की झुलसी हुई लाश मिली थी। उसके परिजनों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मर्ग कायम करने के बाद पीएम रिपोर्ट का इंतजार था। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि मृतक की मौत करंट से हुई है। 
 


अन्य पोस्ट