महासमुन्द

मोदी सरकार सभी मामलों में असफल -आलोक
05-Jun-2021 6:50 PM
मोदी सरकार सभी मामलों  में असफल -आलोक

कांग्रेस नेता ने निवास में दिया धरना

महासमुंद, 5 जून। कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर ने अपने निवास में धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मामलों में असफल साबित हुई है। इनके गलत व अदूरदर्शी निर्णय के कारण ही मंहगाई बढ़ी हुई है। बढ़ी हुई महंगाई के कारण आज देश में लोग परेशान हैं और ये बेसुध हैं। केंद्र के नुमाइंदों को छत्तीसगढ़ आकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यों को देखना चाहिये और अनुसरण करना चाहिये। इस मंहगाई में छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल सरकार की अच्छी नीतियों के चलते मजबूती से महंगाई से लड़ रही है।

आज केंद्र की सरकार पूरी तरह असफल साबित हो गया है, आलोक ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का निंदा करते हुए कहा कि देश की जनता आने वाले समय इनको माकूल जवाब देगी ।
 


अन्य पोस्ट