महासमुन्द
महासमुंद, 5 जून। कल सांकरा पुलिस ने परसवानी चौक ओवर ब्रीज के नीचे ओडिशा की ओर से महासमुंद आ रहे एक लाल रंग की बगैर नंबर वाली मोटरसाइकिल से 8 किलो गांजा बरामद किया है।
वाहन चालक गौरव चंद्र नायक उर्फ गोरा (43) जामजूरी थाना झारबन्द जिला बरगढ़ (ओडिशा) एक सफेद रंग के थैला अंदर 8 पैकेट में 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 80 हजार ले जा रहा था। उसके खिलाफ थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 88/2021 धारा 20 बी कायम है। आरोपी के पास से विधिवत 8 किलो गांजा, एक पुरानी इस्तेमाली मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना, एक मोबाइल जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया ।
कार्रवाई में सांकरा थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक- रविन्द्र साहू ,आर-रमाकांत साहू, जितेंद्र बाघ, वीरेंद्र साहू, दिलीप सेट, मदन निषाद, प्रदीप पाढ़ी, आदि का विशेष योगदान रहा।