महासमुन्द

बाइक से गांजा तस्करी, गिरफ्तार
05-Jun-2021 6:46 PM
 बाइक से गांजा तस्करी, गिरफ्तार

महासमुंद, 5 जून। कल सांकरा पुलिस  ने परसवानी चौक ओवर ब्रीज के नीचे ओडिशा की ओर से महासमुंद आ रहे एक लाल रंग की बगैर नंबर वाली मोटरसाइकिल से 8 किलो गांजा बरामद किया है।

 वाहन चालक गौरव चंद्र नायक उर्फ गोरा (43) जामजूरी थाना झारबन्द जिला बरगढ़ (ओडिशा)  एक सफेद रंग के थैला अंदर 8 पैकेट में 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 80 हजार ले जा रहा था। उसके खिलाफ थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 88/2021 धारा 20 बी कायम है। आरोपी के पास से विधिवत 8 किलो गांजा, एक पुरानी इस्तेमाली मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना, एक मोबाइल जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया ।

कार्रवाई में  सांकरा थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक-  रविन्द्र साहू ,आर-रमाकांत साहू, जितेंद्र बाघ,  वीरेंद्र साहू, दिलीप सेट, मदन निषाद, प्रदीप पाढ़ी,   आदि का विशेष योगदान रहा।
 


अन्य पोस्ट