महासमुन्द
श्रीराम वाटिका कॉलोनी के लोगों को बिजली समस्या से मिलेगी निजात-प्रकाश
02-Jun-2021 8:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 जून। शहर के वार्ड तीन में स्थित श्रीराम वाटिका कॉलोनी में रह रहे करीब 50 परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। पिछले 15 सालों से निवासरत परिवारों के पास बिजली विभाग का मीटर तो है, लेकिन आज तक उनके पास खुद की बिजली नहीं है। आज भी यह परिवार अस्थायी बिजली कनेक्शन के भरोसे में अपना जीवन जीने को मजबूर है और लो वॉलटेज सहित घंटों बिजली कटौती का दंश झेल रहे हैं। इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने वार्ड पार्षद सहित विधायक से मूलभूत सुविधाओं के लिए गुहार लगाईथी लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अत: मंगलवार को कॉलोनी की महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर से मिलकर कॉलोनी में बिजली को लेकर हो रहीं परेशानी से अवगत कराया। और एक मांग पत्र भी सौंपी है। जिस पर पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का भरोसा जताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे