महासमुन्द
महासमुंद, 1 जून। कोरोना योद्धाओं की याद में शिक्षक संघ अपने-अपने घरों में एक दीपक जलाकर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक नारायण चौधरी, प्रदेश सह संयोजक सुधीर प्रधान, शोभासिंह देव, पूर्णानन्द मिश्रा, केशव राम साहू, अर्चना तिवारी ने बताया कि जिला के एसोसिएशन के सभी साथी कोरोना काल में दिवंगत हुए कर्मचारी साथियों को अपने-अपने घरों में 1 दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मोर्चा ने कहा है कि वर्तमान समय में पूरे देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए देश के लाखों एनपीएस कार्मिक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसमें डॉक्टर, नर्स, शिक्षक, बैंक कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी. रेलवे कर्मी, कर्मचारी अधिकारी सभी रात दिन देश सेवा में अग्रणी भूमिका में निभा रहे हैं जो कि अत्यन्त सराहनीय है।