महासमुन्द

पहाड़ों के बीच बसी बस्ती में शराब के साथ 1 बंदी
01-Jun-2021 7:54 PM
पहाड़ों के बीच बसी बस्ती में शराब के साथ 1 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1 जून। थाना सरायपाली में पदस्थ निरीक्षक वीणा यादव की टीम ने पहाड़ों से घिरे ग्राम मोहनमुंडा में एक व्यक्ति को 315 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अ्रनुसार मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम मोहनमुडा जंगल नाले में बरगद पेड़ के पास पहुंची। वहां घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा।  पूछताछ में उसने अपना नाम श्रीराम राठिया 40 साल ग्राम मोहनमुडा उपरपारा बताया। उसके पास से भारी मात्रा में बड़े-बड़े ड्रम तथा जरकिन में भरा हुआ हाथ निर्मित महुआ शराब मिला।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 200 लीटर क्षमता वाली 2 प्लास्टिक ड्रम नीला रंग की एक में 160 लीटर और एक में 140 लीटर तथा एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकिन में 15 लीटर भरा हुआ हाथ भ_ी का महुआ शराब जुमला शराब 315 लीटर कीमती 63 हजार रुपए बरामद किया।  गवाहों के समक्ष शराब जप्त कर सील बंद किया गया उसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने 34-2 आबकारी एक्ट दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट