महासमुन्द
एक ही दिन में 203 मालगाडिय़ों का इंटरचेंज
01-Jun-2021 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 1जून। पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल ने कोरोना महामारी और कम कर्मचारियों के बावजूद एक ही दिन में सबसे अधिक 203 मालगाडिय़ों का इंटरचेंज हासिल कर इतिहास रच दिया है। पूरे 102 मालगाडिय़ों को एक ही दिन 26 मई को सौंपा गया और 101 मालगाड़ी को लिया गया। बीते 30 दिसंबर 2020 को पिछला रिकॉर्ड 192 मालगाडय़िों के इंटरचेंज को इस साल पार कर लिया गया। पूर्व तट रेलवे के महाप्रबंधक विद्या भूषण ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार और टीम संबलपुर को बधाई दी।
और राष्ट्र सेवा की दिशा में प्रयासों को बनाए रखने की सलाह दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे