महासमुन्द

भाजपा सरकार के सात साल पूर्ण होने पर चिकित्सा शिविर
30-May-2021 8:12 PM
भाजपा सरकार के सात साल पूर्ण होने पर चिकित्सा शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 मई।
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं झलप पटेवा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के सात साल पूर्ण होने पर रायतुम एवं तुरेंगा में क्रमश: आज 30 मई एवं कल 31 मई को सायं 5 से 7 बजे तक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।

इस चिकित्सा शिविर में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा, मण्डल अध्यक्ष धरम पटेल पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेश शुक्ला, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष रूपलाल पटेल, धरम साहू, मण्डल महामंत्री गोलू चन्द्राकर, कमल कौशिक, ढांक सरपंच देवा नायक, शम्मी शलूजा, आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम हेतु कृपाराम सेन, राकेश साहू सरपंच रायतुम,देवेंद्र ठाकुर,डोमन यादव एवं दिनेश्वर साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 


अन्य पोस्ट