महासमुन्द
वर्चुअल योगाभ्यास आज से
30-May-2021 7:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 मई। महासमुंद सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सोमवार 31 मई को कोविड के प्रभावों को कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 31 मई से वर्चुअल योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। ख़ासकर कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके व्यक्तियों के स्वास्थ्य की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रतिदिन दो पालियों में प्रात: एवं शाम को आयोजित होगी। जिसका सोशल मीडिया में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक एवं शाम 6 बजे से शाम 7 बजे तक दो पालियों में योगाभ्यास एवं ब्रिदिंग का अभ्यास कराएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे