महासमुन्द

बाइक से गांजा तस्करी, 1 गिरफ्तार
30-May-2021 6:39 PM
बाइक से गांजा तस्करी, 1 गिरफ्तार

महासमुंद, 30 मई। सांकरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी रायपुर का निवासी है। इसके पास से टीम ने 12 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ  एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा वार्ड क्रमांक 63 संजय नगर रायपुर निवासी सैय्यद खालिक को गांजा तस्करी करते हुए परसवानी चौक ओवहब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। 
 


अन्य पोस्ट