महासमुन्द
दो हाथी मुड़मार के आसपास, अलर्ट
28-May-2021 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 मई। महासमुंद वन परिक्षेत्र में मौजूद दो हाथी आज समाचार लिखे जाने तक मुड़मार गाांव के आसपास है। गुरूवार की रात 7.30 के आसपास गौरखेड़ा के पास मुड़मार के जंगल में ग्रामीणों ने इन्हें देखा था। ग्रामीणों के बताए अनुसार हाथी कक्ष क्रमांक 66 में मौजूद थे। रात में हाथी गांव की ओर बढ़ सकते थे लेकिन इस वक्त सुबह के साढ़े 9 बजे हैं और हाथी अभी भी मुड़मार के आसपास ही है। हालांकि कल आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। गौरखेड़ा, उमरदा, पतेरापाली, मुड़मार, सिरगिड़ी, झालखम्हरिया, कोसरंगी, बोरियाझर, खट्टी, जीवतरा, बकमा गांवों में वन विभाग की टीम नजर रखी हुई है ।
और ग्रामीणों को मुनादी के माध्यम से अलर्ट कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे