महासमुन्द

गांजे के साथ रायपुर का एक बंदी
28-May-2021 6:21 PM
 गांजे के साथ रायपुर का एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 28 मई।  सांकरा पुलिस ने गुरुवार को 12 किलो गांजा के साथ रायपुर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया  है। पुलिस ने गांजा एवम बाइक जब्त कर आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है।

 पुलिस के अनुसार गुरुवार को सांकरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लॉकडाउन के मद्देनजर परसवानी चौक ओवर ब्रिज के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पिपरौद की ओर से एक मोटर साइकिल को रोक कर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में दुपहिया चालक ने अपना नाम सैय्यद खालिक (39 वर्ष) संजय नगर वार्ड नम्बर 63 रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर का रहना बताया तथा उसके पि_ू बैग को चेक करने पर उसमें एक एक किलो के 12 पैकेट में 12 किलोग्राम गांजा कीमत करीब एक लाख  बीस हजार रुपये का पाया गया। आरोपी पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना में प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली मोटरसाइकिल  व एक मोब. को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज, रविन्द्र साहू, रमाकांत साहू, जितेंद्र बाघ, जितेश साहू,  वीरेंद्र साहू, मदन निषाद, दिलीप सेट, नरेंद्र बीसी, विजय विकास दिब्य आदि का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट