महासमुन्द
12 किलो गांजे के साथ ओडिशा का एक बंदी
27-May-2021 6:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 मई। बसना पुलिस ने अंतरराज्यीय नाका पलसापाली के पास बाइक सवार युवक को गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। उससे 12 किलो गांजा व तस्करी में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत एक लाख 20 हजार आंकी गई है। आरोपी ओडिशा का रहने वाला है। उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि बुधवार को अंतरराज्यीय जांच नाका ग्राम पलसापाली में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय ओडिशा की ओर से बाइक क्रमांक ओडी 03 सी 5769 नाका की ओर आ रही थी। बाइक के पीछे कार्टून बंधा हुआ था। पूछताछ करने के बाद जब आरोपी दीपक कुम्हार रानीसड्डा थाना तरवा जिला सोनपुर ओडिशा ने गोलमोल जवाब दिया तो तलाशी ली। इस दौरान कार्टून से 12 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे