महासमुन्द
महासमुन्द, 26 मई। गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद में कल कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेता स्व. विद्याचरण शुक्ल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, नंद कुमार पटेल, उदय मुदलियार सहित सभी 31 नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में विधायक विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ने कहा कि कांग्रेस भारत की एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जो आजादी के पहले से देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान गंवाई है। आजादी के बाद भी देश के लिए कांग्रेस के सैकड़ों सपूतों ने अपनी जान दी है। पूर्व विधायक मकसूदन लाल चन्द्राकर, जिला अध्यक्ष डा. रश्मि चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर, सेवनलाल चन्द्राकर, शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी खिलावन बघेल, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चन्द्राकर, राशि महिलांग, लक्ष्मी देवांगन, लता चंद्राकर सहित अनेक कांग्रेसजनों ने शहीदों के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य करने एवं देश में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करने के लिए शपथ ली।