महासमुन्द
महुआ शराब परिवहन, एक बंदी
24-May-2021 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 24मई। अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते एक आरोपी सराईपाली पुलिस के हत्थे चढ़ा ।
थाना सरायपाली में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कल थाना प्रभारी सरायपाली वीणा यादव की टीम ने मकरध्वज निषाद लिमऊगुड़ा थाना सरायपाली को 40 लीटर महुआ शराब के सात पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से एक लाल कत्था कलर के बैग के अंदर सफेद प्लास्टिक झिल्ली में रखा शराब बरामद हुआ। बरामद शराब की कीमत 5 हजार रुपए आंकी गई है। मौके पर आबकारी एक्ट के तहत समस्त कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे