महासमुन्द
शराब का अवैध परिवहन करते युुवक गिरफ्तार
23-May-2021 5:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 23 मई। ओडिशा राज्य निर्मित शराब को लॉकडाउन के बावजूद अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक युवक को कोमाखान पुलिस ने जोंक नदी घाट ग्राम नर्रा के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक खरियाररोड ओडिशा का रहने वाला है। इसके पास से 16 लीटर ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब मिला । वह उसे बेचने के लिए नदी के रास्ते कोमाखान ला रहा था। कोमाखान पुलिस ने वार्ड 6 खरियार रोड ओडिशा निवासी बंटी उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे