महासमुन्द

जनपद अध्यक्ष ने वैक्सीन लगवाने किया प्रेरित
22-May-2021 8:34 PM
 जनपद अध्यक्ष ने वैक्सीन लगवाने किया प्रेरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 22 मई। जम्मो झन टीका लगवाबो कोरोना ला भगवाबो के नारा के साथ जागरूकता अभियान के तहत जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने कल सुबह 6 बजे ग्राम कुसमी में मनरेगा स्थल पहुंच ग्रामीणजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हम सब को वैक्सिंग की दोनों डोज हर हाल में लगवाना है और स्वयं को अपने परिवार और गांव को बचाना है। ग्रामीणों ने इस दौरान संकल्प लिया कि सब से सब वैक्सीन लगवाएंगे। इस मौके पर पूर्व जनपद सदस्य धीर बाई साहू, उपसरपंच गणेश पटेल, पंच कमलेश साहू, जय प्रकाश देवांगन, उभय लाल पटेल, ईश्वर पटेल, आस्करण ठाकुर, शंकर पटेल, भूषण निषाद, राजीव ठाकुर, देव कुमार साहू, मितानिन भुनेश्वरी पटेल आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट