महासमुन्द
ट्यूबलर पोल की लाइटों के लिए जल्द ही लगेंगे ट्रांसफॉर्मर
22-May-2021 8:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 22 मई। शहर के बीच से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 353 में बने डिवाइडर के बीच लगे ट्यूबलर पोल की लाइटों के लिए जल्द ही दो अलग-अलग ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। ये दोनों ट्रांसफॉर्मर 63.63 केवी के होंगे। पहला ट्रांसफॉर्मर रायपुर रोड में लगाया जाएगा और दूसरा तहसील कार्यालय के सामने।
इन दोनों ट्रांसफ ॉर्मरों की मदद से ही डिवाइडर पर लगे ट्यूबलर पोल की लाइटें जलेगी। इसके लिए पालिका ने बिजली विभाग को 5 लाख 66 रुपए का डिमांड ड्रॉफ्ट भेज दिया है। डिमांड ड्रॉफ्ट जारी होने के बाद बिजली विभाग ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए जल्द ही वर्क आर्डर जारी करेगा। बिजली विभाग की मानें तो सप्ताह भर के बाद ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। ज्ञात हो कि सब कुछ ठीक रहा तो लाइट जून के पहले सप्ताह में चालू होने की उम्मीद है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे