महासमुन्द
कोरोना मृतकों के परिवार को 1 लाख की सहायता राशि दें सरकार-स्वप्निल
21-May-2021 5:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 21 मई। छत्तीसगढ़ में कोरोना से जान गवाने वाले लोगों के परिवार को कम से कम 1 लाख रू की सहायता राशि तत्काल देने की मांग सांसद प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्वीट कर की है। श्री तिवारी ने कहा कि देश के अन्य राज्यों मध्यप्रदेश की सरकार ने ऐसे फैसलों की शुरुवात कर दी है। छत्तीसगढ़ में भी तत्काल यह जनहित का फैसला सरकार को लेना चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे