महासमुन्द

सिपाही की मौत की सीबीआई जांच कराने ज्ञापन सौंपा
21-May-2021 4:57 PM
सिपाही की मौत की सीबीआई जांच कराने ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 21 मई।
आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने सक्ती थाने के आरक्षक पुष्पराज सिंह की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की सीबीआई जांच कराने के लिए कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। 

संदिग्ध अवस्था में आरक्षक के मृत्यु की जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से ही धरना-प्रदर्शन भी किया। इसमें प्रमुख रूप से भूपेंद्र चंद्राकर, अभिषेक जैन, संजय यादव, राकेश झाबक, सेवाराम साहू, आशिक हुसैन, संतोष चंद्राकर, शकील खान, भूषण सिन्हा, सुजीत बंसल, योगेश राणा, लेखराम साहू, खम्हण ध्रुव, भीखम साहू, हेमलाल साहू, भुनेश्वर साहू, मिनाक्षी ठाकुर, मुरारी प्रधान, प्रवीण सतपथी, अजहर खान, गुरुचरण विशाल, योगेश राणा, नन्द लाल बारीक, गौतम नेताम व विमल लाल के साथ अन्य शामिल हैं। 

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने बताया कि मृत आरक्षक के परिवार से आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उस मुलाकात के दौरान मृतक के पिता सीताराम और भाई जगदीप सिंह ने खुलकर आरोप लगाया कि पुष्पराज ने गत समय पुलिस परिवार आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई थी।,इसीलिए उसकी हत्या कर दी गई। 
 


अन्य पोस्ट