महासमुन्द
ग्रामीण की पिटाई, 2 पर जुर्म
21-May-2021 4:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 21 मई। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेतराई में पुलिस व मछली ठेकेदार को चोरी करने की जानकारी देने की बात को लेकर दो युवकों ने ग्रामीण की पिटाई कर दी। ग्रामीण की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार साल्हेतराई निवासी रामलाल मलिक गुरूवार दोपहर दो बजे गांव के बोर से बोतल में पानी भरकर घर जा रहा था। गली के पास गांव के उमाकांत साहू व कुंभीराज यादव वहां आए और पुलिस व मछली ठेकेदार से शिकायत करता है कहकर लात घुसों से ग्रामीण की पिटाई कर दी। इसके बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे