महासमुन्द
महासमुंद जिले में कोरोना तेजी से कम हो रहा
20-May-2021 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 मई। महासमुंद जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। पिछले 10 दिन से जिले में कोरोना पॉजिटिव केसेस कम हो रहे हैं।
बुधवार को भी महासमुंद जिले में 133 संक्रमित की पहचान हुई। ये आंकड़े दो महीने में सबसे कम है। महासमुंद जिले में 1 अप्रैल को 182 संक्रमित मिले थे। इसके बाद से जिले में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ता गया। अप्रैल महीने में रोजाना औसतन 400 से अधिक मरीज सामने आए हैं।
यह स्थिति 8 मई तक रही। पिछले पांच दिनों में तो केवल 705 मरीज ही सामने आए हैं। जबकि इसी महीने की 3 तारीख को सर्वाधिक 702 मरीज एक ही दिन में मिले थे। कल बुधवार को महासमुंद जिले में कुल 133 संक्रमित की पहचान हुई। वहीं 426 मरीज ठीक भी हुए हैं। कल बुधवार को 3 लोगों की मौत के साथ मौतों का आंकड़ा 314 पहुंच गया है।
जिले में एक्टिव मरीज की संख्या 2782 है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे