महासमुन्द
युकां ने मजदूरों -बच्चों को बांटे मास्क
18-May-2021 8:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 मई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के मास्क पहनो छत्तीसगढ़ अभियान के तहत कल महासमुन्द युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमन चंद्राकर के नेतृत्व में शहर के ह्रदय स्थल सदर बाजार, मेन रोड तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित किराना दुकानों, फल बेचने वाले, ठेले वाले, शहर की सडक़ों पर घूम रहे नागरिकों, छोटे बच्चे एवं मजदूरों को मास्क वितरित किया तथा मास्क पहनने के लिए अपील की। इस अवसर पर एल्डर मेन सुनील चन्द्राकर, जावेद, प्रदेश संयोजक अरिश अनवर, शहर अध्यक्ष अक्षय साकरकर, सगनजोत सिंघ, जावेद जाफरी, युवराज साहू, सोहेल खान, प्रितेश चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे