महासमुन्द

महुआ शराब के साथ एक बंदी
18-May-2021 5:10 PM
महुआ शराब के  साथ एक बंदी

महासमुंद, 18 मई। महुआ शराब के साथ एक आरोपी को आबकारी दल ने गिरफ्तार किया है।
जि़ला आबकारी विभाग के आबकारी दल ने आरोपी कुंजमन दास उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बरोली थाना  बसना जिला महासमुंद  को कुल 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34-2  के तहत गिरफ़्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक वतन चौधरी के साथ नगर सैनिक शिरीष भोई, रमेश मोहन्ती एवं तारेश हरवंश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 


अन्य पोस्ट