महासमुन्द
जरूरतमंदों को राशन सामान मुहैया कराया
17-May-2021 8:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद। विधायक विनोद चंद्राकर फैंस क्लब महासमुंद द्वारा कोरोना महामारी के इस संकटकाल में शहर के जरूरतमंदों को राशन सामान मुहैया कराया जा रहा है। फैंस क्लब के आवेज खान व उनकी टीम की टीम लगातार जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनका हाल चाल जानने के साथ ही दैनिक जरूरतों का सामान मुहैया करा रही है। रविवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर उनके बीच पहुंचकर राशन सामान वितीरत करने वाली टीम का उत्साहवर्धन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे