महासमुन्द
डॉ. ए के शुक्ला का निधन
15-May-2021 5:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 15 मई। महासमुंद के पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. के शुक्ला का 14 मई को रायपुर में ब्रेन स्टोक एवं हृदयघात से निधन हो गया है। वे 84 वर्ष के थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी अरुणा शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष महिला नागरिक सहकारी बैंक, जिला पंचायत सदस्य, बेटी ज्योत्सना मुकुल द्विवेदी एवं पुत्र चंद्रशेखर शुक्ला प्रभारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को महासमुंद में किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे