महासमुन्द
संसदीय सचिव ने बांटे राशन
11-May-2021 7:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 मई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर द्वारा लॉकडाउन में जरूरमंद परिवारों को राशन सामाग्री वितरित की जा रही है साथ ही वे लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं। शहर के साथ गांवों में भी संसदीय सचिव श्री चंद्राकर जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर राशन सामान बांट रहे हैं। इसी तारतम्य में रविवार को तुमगांव नगरपंचायत में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जरूरमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान सुनील शर्मा, अमर चंद्राकर, पार्षद गौतम सिन्हा, हर्ष शर्मा, राजेश चंद्राकर,मानिक साहू, सिद्धांत साहू मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे