महासमुन्द

रेडक्रॉस ने किया गणवेश-रिलीफ मटेरियल का वितरण
11-May-2021 6:14 PM
रेडक्रॉस ने किया गणवेश-रिलीफ  मटेरियल का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 मई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद के वॉलेंटियर्स ने  सोमवार को जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी के निर्देशन में ग्राम बरोंडा बाजार में कक्षा पहली से आठवीं तक के 100 बच्चों को उनके वार्ड व घरों में जाकर गणवेश वितरण किया। इस अवसर पर राज्य शाखा से प्राप्त रिलीफ  मटेरियल मैसूर चन्दन साबुन, मास्क व सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में अजय राजा रेडक्रास अधिकारी शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय,श्वेतलाना नांगल रेडक्रास अधिकारी शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय, वोलेंटियर्स कु.पूर्णिमा साहू, झरना साहू, मीरा चक्रधारी, खिलेश्वरी चक्रधारी व डाईट छात्राध्यापक उपस्थित थे। इस दौरान वालेटयर्स द्वारा घर घर जाकर टीकाकरण केन्द्र में टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।


अन्य पोस्ट