महासमुन्द
किसानों को एक मुश्त राशि दी जाए-भूपेन्द्र
11-May-2021 6:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 मई। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसानों को चार किस्तों में देने वाली राशि को बिना रकम काटे एक मुश्त दे।
फसल की रकम को चार किस्तों में भुगतान किया जा रहा है, जबकि चुनावी घोषणा पत्र में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया था। प्रदेश के किसानों के साथ यह एक तरह का छल किया गया है। महामारी के दौर में ग्रामीण अर्थव्यवस्था बिल्कुल चरमरा सी गयी है। लोगों की रोजमर्रा की जरूरत के हिसाब से उनके पास पैसे नहीं है।
अत: आम पार्टी ने मांग की है कि किसानों के फसल की राशि का भुगतान एक मुश्त करें व रबी फसल लेने वाले किसानों के ऊपर प्राकृतिक आपदा के रूप में ओला बारिश से जो नुकसान किसानों को हुआ है उसका आपदा प्रबंधन के रूप में सरकार मुआवजा राशि भुगतान करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे