महासमुन्द
लॉकडाउन में दुकान से नगदी पार
10-May-2021 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 मई। लॉकडाउन में अज्ञात चोरों ने एनएच-53 स्थित एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर ने दुकान के गल्ले में रखे 12 हजार 300 रुपए को चुरा लिया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोड़ारी में एनएच.53 स्थित जनरल स्टोर्स दुकान की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोड़ारी निवासी सूरज दुबे का एनएच दृ 53 घोड़ारी में जनरल स्टोर्स की दुकान है। वह 7 मई को शाम 6 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह आकर देखा तो ताला टूटा हुआ था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे