महासमुन्द
रविवार को पूर्ण लॉकडाउन, सूनी रही सडक़ें
10-May-2021 11:32 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 मई। महासमुंद जिले में रविवार 9 मई को पूर्ण कंटेनमेंट जोन लॉकडाउन है। आज सिर्फ जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को ही घरों से बाहर निकलने की छूट है। इसके अलावा कोरोना वैक्सीनेशन, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी छूट दी गई है। लॉकडाउन में छूट को लेकर कलेक्टर ने नए आदेश में बाजार निर्धारित समय तक खुलने को लेकर अनुमति दी है।
प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पम्प, उपरोक्तानुसार निर्धारित समयावधि में एलपीजी, पैट शॉप, न्यूजपेपर, दुग्ध वितरण तथा वस्तुओं सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की ही अनुमति होगी। वहीं नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे