महासमुन्द

249 फ ल-सब्जी, दूध विक्रेताओं की कोरोना जांच, 6 पॉजिटिव मिले
08-May-2021 7:05 PM
 249 फ ल-सब्जी, दूध विक्रेताओं की कोरोना  जांच, 6 पॉजिटिव मिले

   ज़रूरी दवाइयों के साथ होम आइसोलेशन में भेजा गया   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 मई। जिला प्रशासन ने एक नया प्लान तैयार किया है। अब सब्जी, दूध, किराना सहित आवश्यक सेवाएं देने वाले सर्विस प्रोवाइडरों और सामान बेचने वालों का भी कोरोना टेस्ट किया जाना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले में 249 उपरोक्त लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें 6 पॉजि़टिव मिले। उन्हें ज़रूरी दवाइयों के साथ होम आइसोलेशन में भेजा गया।

सर्वाधिक कोरोना टेस्ट सरायपाली में हुआ। यहां 75 फल, सब्जी, दूध विक्रेताओं और स्थानीय व्यवसायिक वाहन चालकों की टेस्टिंग की गई। वहीं पिथौरा विकासखंड में 42, महासमुंद में 39, बागबाहरा में 17, बसना में 34 सब्जी, दूध विक्रेताओं और दवा विक्रेताओं की कोविड टेस्टिंग की गई।  अधिकारियों ने बताया कि सरायपाली और पिथौरा से तीन-तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इन सभी को होम आइसोलेशन किया गया है। उनको और उनके परिवार को फल, सब्ज़ी, दूध आदि नहीं बेचने की समझाईश दी गई है।


अन्य पोस्ट