महासमुन्द
नपाध्यक्ष ने दिए 20 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर
08-May-2021 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 8 मई। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमित मरीजों और बढ़ती ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने जिला अस्पताल के लिए सीएमएचओ डॉ.मंडपे को 20 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि हर काम को सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। ऐसे संकट के समय में लोगों की नैतिक जिम्मेदारी होती है कि लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आएं और अपने क्षमता अनुसार मदद करें। ज्ञात हो कि इससे पहले भी पालिका अध्यक्ष नेे जिला अस्पताल को 4 नग ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया था। इस दौरान सभापति संदीप घोष, देवीचंद राठी, रिंकू चन्द्राकर, पार्षद मीना वर्मा, अमन चन्द्राकर, जगत महानंद, राजू चन्द्राकर उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे