महासमुन्द

महुआ शराब बनाते 2 पकड़ाए
07-May-2021 4:50 PM
महुआ शराब बनाते  2 पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मई।
कल अवैध रूप से महुआ शराब बनाते  2 आरोपियों को तेंदूकोना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी धुरंधर ने बताया कि थाना तेंदूकोना क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ व शराब पर निगरानी रखी जा रही थी। 

इसी के तहत गुरुवार को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम ठाकुरदियाकला खेत बाड़ी में अवैध महुआ शराब बना रहे हैं। इस सूचना पर एक्शन लेते हुए ठाकुरदिया कला पवन दीवान के खेत में घेराबंदी कर आरोपी पवन दीवान 33 वर्ष व मनीराम ध्रुव(46) ठाकुरदियाकला थाना तेंदूकोना को अवैध महुआ शराब बनाते पकड़ा गया। उनके कब्जे से 4 जरीकेन में कुल 20 लीटर महुआ शराब व शराब बनाने का बर्तन जुमला कीमती 4000 रुपये को जब्त किया गया।
 


अन्य पोस्ट