महासमुन्द

कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा
06-May-2021 6:50 PM
कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए  किए जा रहे कार्यों की समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,  6 मई।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियों कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड.19 के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ और अधिक मुस्तैदी से काम करना होगा। तभी हम इस महामारी की लड़ाई से जीत पायेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

बैठक में उन्होंने अधिकारियों से जिले में कोविड.19 के धनात्मक प्रकरण, एक्टिव केस,टीकाकरण की जानकारी, होम आइसोलेशन, डिस्चार्ज, रिक्त बिस्तरों की जानकारी, चिकित्सालय में ऑक्सीजन बेड एवं उसके बैकअप प्लान, दवाईयों, प्लाज्मा, इंजेक्शन के उपयोग में मेडिकल ऑडिट, फायर ऑडिट, नगरीय निकायों द्वारा दी गई सामग्री की जानकारी, सीमावर्ती क्षेत्रों की व्यवस्था, क्वारेंटाईन सेंटर, रेलवे स्टेशन में टेस्टिंग की जानकारी, कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था, कोविड टेस्ट, कांटेक्ट ट्रेसिंग, रेमडेसिविर इंजेक्शन की जानकारी, क्वारेंटाईन सेंटर में रूके हुए लोगों की जानकारी,सामग्री वितरण, दान में प्राप्त सामग्री, थर्मल, ऑक्सीमीटर एवं मितानिनों की दवा पेटी में दवाईयों की उपलब्धता आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 


अन्य पोस्ट