महासमुन्द

गेंदराम नेताम
02-May-2021 7:24 PM
 गेंदराम नेताम

महासमुंद, 2 मई।  शिक्षा विभाग में पदस्थ बड़े बाबू  गेंदराम नेताम का आज सुबह निधन हो गया।  वे कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। एम्स में एडमिट रहने के बाद अभी कुछ दिनों से तुमगांव अस्पताल में इलाज चल रहा था।  उनके निधन से शिक्षा विभाग में शोक की लहर  है।  वे लंबे समय से जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 क्लर्क के रूप में कार्यरत थे। कुछ महीने पूर्व उनका स्थानांतरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खट्टी में बाबू के पद पर कार्यरत थे। उनका मूल गांव छुरा के पास करचाली है।


अन्य पोस्ट