महासमुन्द

आईपीएल मैच में सट्टा, दो गिरफ्तार
28-Apr-2021 6:32 PM
आईपीएल मैच में सट्टा, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल।
आईपीएल मैच में सट्टा खेलते व खिलाते हुए दो युवक को कोतवाली व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। दोनों युवक महासमुंद के निवासी हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो लाख रुपए का सट्टा पट्टी, नगदी एवं मोबाइल जब्त किया है। ये दोनों हाईटेक सिस्टम के माध्यम से सट्टा खिला रहे थे।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा खिलाया जा रहा है। मुखबीर सूचना के आधार पर टीम ने वार्ड नं 4 अयोध्या नगर निवासी संतोष कुमार सेन के घर पर दबिश दी। पुलिस ने संतोष कुमार (35) को हरासत में लिया। इसके पास से एक सफेद कागज में सट्टा पट्टी लिखा हुआ कुल 72 हजार 300 रुपए, नगदी 1000 रुपए व दो मोबाइल जब्त किया है। 

इसी प्रकार टीम ने मुखबीर की सूचना पर वार्ड 10 इमलीभाठा निवासी दीपक ठाकुर (35)को भी हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 1लाख 32000 रुपए का सट्टा पट्टी, नगदी 1150 रुपए एवं दो मोबाइल जब्त किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली शेर सिंह बंदे, साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट